जगदलपुर। पूरे देश में कल स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। वहीं जिला मुख्यालय से लगभग 17 किलोमीटर दूर नगरनार में हिंदुस्तान मजदूर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष द्वारा उल्टा झंडा फहराया गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण संघ को दी और अपना रोष जताया।
छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण संघ के अध्यक्ष प्रीतम लाल पात्रे ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित ध्वजारोहण के कार्यक्रम में हिंदुस्तान मजदूर कर्मचारी संगठन की जिलाध्यक्ष श्रीमती गीता मिश्रा के द्वारा उल्टा तिरंगा झंडा फहराया गया।
जब ग्रामीणों ने तिरंगा उल्टा लहराते देखा तो उन्होंने रोष जताते हुए इसकी जानकारी दी। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इस मामले की शिकायत नगरनार थाने में दर्ज करा कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। (एजेंसी)
यह भी देखें :
छत्तीसगढ़: जवान ने खुद को मारी गोली…तीन दिन पहले ही छुट्टी से लौटा था…
Add Comment