राजधानी के बाज़ार में आए 500 और 2000 के नकली नोट।

रायपुर के बाजार में कुछ नकली नोट खपा दिए गए हैं। इन नोट्स के बारे में जानकारी पुलिस जुटा रही है। पुलिस ने गुरुवार को दो बदमाशों को पकड़ा है। इनके पास से 2000, 500 और 100 रुपए के नकली नोट मिले हैं। ये कुछ जगहों पर इन नोटों को खपा चुके थे। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है।

पुलिस को खबर मिली थी कि रायपुर के चूनाभठ्ठी पास जाली नोट रखे हुए दो युवक घूम रहे हैं। पुलिस की टीम ने इन्हें घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम शिव प्रसाद मनहरे और दूसरे ने पराग रात्रे बताया। ये दोनों शक्ति जिले के रहने वाले हैं। इनके पास से 2000 के 93, 500 के 93 और 100 के 184 जाली नोट बरामद हुए हैं।

Back to top button