10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, मार्च से शुरू होने जा रहे एग्जाम।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022-23 का टाइम टेबल घोषित कर दिया गया है। जारी टाइम टेबल के अनुसार 10वीं बोर्ड की परीक्षा 2 मार्च 2023 से 24 मार्च 2023 तक आयोजित की जा रही है। विभाग द्वारा जारी परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी गई है। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च 2023 से शुरू होने जा रही है। जोकि 31 मार्च 2023 तक चलेंगी।

परीक्षा का समय सुबह 9 से दोपहर 12:15 बजे तक रहेगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने सीजी बोर्ड टाइम टेबल 2023 परीक्षा के अनुसार परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

गौरतलब है कि इससे पहले विभाग ने प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखों का ऐलान कर चुकी है। छात्र कई दिनों से परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे थे। आज विभाग टाइम टेबल जारी कर दिया है।

 

Back to top button