रात का तापमान एक डिग्री हुआ कम जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान।

छत्‍तीसगढ़ में अधिकांश जगहों पर लगातार पांचवें दिन आसमान में बादल छाए रहे। इसके प्रभाव से वातावरण स्थिर रहा। दिन में कई बार तेज धूप भी रही, लेकिन इसका प्रभाव तापमान में नहीं रहा। अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिवा पूर्व होने के कारण अगले कुछ दिन तक वातावरण इसी तरह बना रह सकता है।

तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच अगले कुछ दिन तक वातावरण सामान्य बना रह सकता है। इस बीच तापमान में कुछ कमी भी आ सकती है। यानी गर्मी की दस्तक के पहले हल्की ठंड पड़ती रह सकती है। अनुमान के अनुसार जनवरी अंत तक मौसम में शुष्कता बनी रह सकती है। उसके बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने लगेगी।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471