शर्मसार हुआ रिश्ता ! पिता करता था नाबलिग बेटी का रेप।

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में रिश्तों को तार तार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी सौतेले पिता से बल पूर्वक रेप किया। वहीं जब पीड़ित बच्ची ने इस संबंध में मां को जानकारी दी तो उसने भी पीड़िता को डरा धमकाकर चुप करा दिया। किसी माध्यम से मामले की जानकारी रुद्रपुर के सखी वन स्टॉप सेंटर को हुई।

इसके बाद सेंटर से ही सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इधर, केस दर्ज होते ही आरोपी दंपत्ति फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने इन्हें अब दिल्ली के करोलबाग से गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता की मौत के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि कुछ दिनों से उसका सौतेला पिता उसका यौन शोषण कर रहा था। जब भी उसकी मां किसी काम से बाहर जाती तो आरोपी उसे दबोच लेता और अपनी हवस मिटाता था। उसने कई बार इसका विरोध किया, लेकिन आरोपी ने मारपीट कर उसे चुप करा दिया।

पीड़िता ने बताया कि एक दिन उसने अपनी मां को भी घटना की जानकारी दी। लेकिन उसने भी पिता का पक्ष लिया और चुप रहने को कहा। इसके चलते वह अवशाद में रहने लगी थी।

Back to top button
close