सीबीएसई ने जारी की 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की समय-सारिणी।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की सत्र 2022-23 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए गुरुवार को समय-सारिणी जारी कर दी है। 15 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं में छात्रों की सुविधा के लिए हर परीक्षा के बीच में पर्याप्त अंतराल दिया गया है, जिससे छात्र आसानी से अगले विषय की तैयारी कर सके। 10 वीं की परीक्षाएं 21 मार्च और 12वीं की पांच अप्रैल तक चलेगी। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की सत्र 2022-23 की प्रायोगिक परीक्षाएं एक जनवरी, 2023 से आयोजित की जाएंगी।

परीक्षाएं सुबह साढ़े दस बजे से शुरू होकर दोपहर डेढ़ बजेते तक चलेंगी। विद्यार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं किया है। एडमिट कार्ड जनवरी में जारी किया जा सकता है।

Back to top button
close