पत्नी के छोड़कर जाने के गम में पति ने करी आत्महत्या।

जांजगीर चाम्पा जिले में एक शख्स ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली हैं। मृतक निकटस्थ तिलई गाँव का रहने वाला था। उसका नाम जयकिशन साहू बताया जा रहा हैं। जयकिशन की दो हिस्सों में कटी लाश नैला स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 2 और 3 के बीच बरामद की गईं। रेलवे पुलिस ने मामले की जानकारी जांजगीर पुलिस को दे दी हैं।

जानकारों की माने तो जयकिशन साहू पास के ही तिलई गाँव में निवासरत था। उसकी शादी दो साल पहले जांजगीर-चाम्पा के ही नरियरा गाँव में पूरे विधि विधान स हुई थी। लेकिन किन्ही वजहों से उसकी पत्नी जयकिशन के साथ महज आठ महीने ही साथ रही और फिर उसे छोड़कर वापिस अपने पीहर लौट गई।

 

Back to top button