8 साल की बेटी के साथ पिता करता था रेप, विरोध कराने पर मां चुप करा देती थी।

बरेली में एक कलयुगी पिता ने अपनी 8 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया।चीख-पुकार सुनकर मौके पर चाचा-चाची पहुंचे तो आरोपी पिता भाग गया। पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर सौतेली मां डांटती थी। वहीं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मामला बरेली के बहेड़ी का है। राजेश कुमार केसर रेलवे फाटक के पास मोची का काम करता है। उसकी पत्नी की एक साल पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी से उसकी एक 8 साल की बेटी है।

पहले भी दुष्कर्म करते थे, लेकिन विरोध करने या रोने पर सौतेली मां डांटती थी। वह हमेशा पिता का साथ देती थी। बुधवार को चाचा-चाची भतीजी को लेकर थाने पहुंचे। मासूम ने पुलिस को दुष्कर्म के बारे में बताया। जिसके बाद ने पुलिस ने बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया। वहीं, चाचा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार और सौतेली मां को हिरासत में ले लिया गया।

Back to top button
close