ट्रेंडिंग

मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण…..

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कपल ने फैंस को खुशखबरी दी है।

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कपल ने फैंस को खुशखबरी दी है। सितंबर 2024 में दीपिका की डिलीवरी होगी। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई कपल को बधाई दे रहा है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई दीपिका के पोस्ट कर कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहा है।

2018 में रचाई थी शादी
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने नवबंर 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। रणवीर और दीपिका ने दो रीति-रिवाजों के साथ इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। शादी के छह साल बाद कपल माता-पिता बनने वाले हैं। दीपिका और रणवीर बी-टाउन की मशहूर जोड़ियों में से एक हैं। इस जोड़ी को ‘दीपवीर’ के नाम से जाना जाता है।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471