बढ़ने लगा छत्तीसगढ़ का तापमान, बदल रहा है मौसम।

छत्तीसगढ़ के विभिन्न् जिलों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक हवा के आगमन की दिशा में परिवर्तन होकर दक्षिण-पूर्वी हो गया है। इसके कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमानों में अगले 2 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि संभावित है। प्रदेश में 21 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश के कुछ जिलों में आंशिक बादल रहने की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। शुक्रवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रायपुर की स्थिति पर गौर करें तो राजधानी में लगातार अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पूर्वी हवा की वजह से सुबह बादल छाए रहे सकते हैं।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471