दुखद समाचार राजयोगिनी ब्रम्हकुमारी कमला दीदी का निधन, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की थी क्षेत्रीय प्रशासिका।

रायपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की क्षेत्रीय प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी का आज शनिवार 10 दिसम्बर की सुबह 9 बजे देहावसान हो गया है। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं तथा रायपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। श्रद्धेय कमला दीदी का पार्थिव शरीर आज दोपहर 12 बजे से आमजनों के दर्शनार्थ विधानसभा रोड स्थित शान्ति सरोवर में रखा गया है। वहीं कल रविवार 11 दिसंबर को दोपहर 1 बजे उनका अन्तिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी को श्रद्धांजली दी है। साथ ही उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए कहा कि दीदी ने अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित किया है। वे अक्सर उनके निवास स्थान पर मिलने जाया करती है।

Back to top button
close