छत्तीसगढ़ से हैदराबाद जा रही गाड़ी पलटी 1 की मौत 17 घायल।

छत्तीसगढ़ से करीब 30 मजदूर एक वाहन से हैदराबाद जा रहे थे। वाहन हैदराबाद के चंद्रपुर में पलट गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं 17 मजदूर घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, वाहन में करीब 30 मजदूर बैठे हुए थे। ये मजदूर छत्तीसगढ़ से हैदराबाद जा रहे थे। हैदराबाद के चंद्रपुर में वाहन पलट गया। ये घटना आज सुबह करीब 5 बजे की है। वाहन विरूर-धनोरा मार्ग पर पलटा।

मिली जानकारी के मुताबिक, घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में घायलों की संख्या अभी बढ़ सकती है। उन्होंने कहा, दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद विरूर पुलिस थाना की एक टीम मौके पर पहुंची। वहीं, इस हादसे में जो मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई।

Back to top button
close