जगदलपुर। संभागीय मुख्यालय के बाहरी हिस्से में स्थित सीएफ केम्प के एक जवान ने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना परपा थाना क्षेत्र में शहर से 7 किमी दूर 5 वीं वाहिनी कंगोली की है।
परपा थाना प्रभारी चंद्र शेखर श्रीवास ने बताया कि 5वीं वाहिनी कंगोली में सीएफ में आरक्षक के पद पर पदस्थ सुभाष यादव जो बोरगांव कोंडागांव का निवासी है। जवान 12 अगस्त को ही छुट्टी से लौटा था।
कल शाम करीब 4 बजे वह मोर्चे में तैनात था और अचानक गोली चलने की आवाज आई, जिसके बाद जब साथी वहां पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जवान ने स्वयं को 2 गोली मारी है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
यह भी देखें :
छत्तीसगढ़: पांच जिलों के SP बदले गए…संतोष सिंह को महासमुंद से रायगढ़ भेजा गया…और…
Add Comment