रायपुर। लखनऊ प्रवास पर गए छत्तीसगढ़ के संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया। वे बेहोश होकर गिर पड़े, जिसके उन्हें तत्काल स्थानीय एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। खबर के अनुसार उन्हें हार्ट अटैक आया है, और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
इधर इसकी जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तत्काल लखनऊ पहुंचे और अस्पताल में जाकर श्री चौबे के स्वास्थ्य के बारे में वहां के डॉक्टरों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने श्री चौबे की चिंता करते हुए प्रमुख सचिव को जल्द से जल्द मेदांता में भर्ती कराने के निर्देश दिए हैं।
ज्ञात हो कि संसदीय कार्यमंत्री एवं स्टार प्रचारक रविन्द्र चौबे चुनावी दौरे रायबरेली व लखनऊ गए हुए हंै। शुक्रवार को दिनभर रायबरेली में चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ लखनऊ पहुंचे थे।
वे यहां एक निजी होटल में ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि कल देर शाम से ही रविन्द्र चौबे की तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। रात में वे खाना भी नहीं खाए थे। आज तड़के बेहोश हो गए। इसके बाद तत्काल उन्हें स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है। ऐसी जानकारी मिल रही है कि उन्हेें हार्ट अटैक आया है।
इधर श्री चौबे की तबीयत बिगडऩे की खबर सुनते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी तुरंत अस्पताल पहुंचे और वहां डॉक्टरों से बातचीत करने के बाद उन्होंने प्रमुख सचिव को जल्द से जल्द श्री चौबे को मेदांता में भर्ती कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद श्री चौबे को एयर एंबुलेंस से दिल्ली के मेदांता ले जाने की तैयारी चल रही है। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
मंत्री श्री चौबे के स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ के अन्य मंत्रियों टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, कवासी लखमा, मो. अकबर आदि भी जो चुनावी दौरे पर दूसरे राज्य गए हुए हंै वे भी अब श्री चौबे को देखने के लिए वहां से निकल चुके हंै।
यह भी देखें :
सेल्फी प्रतियोगिता की अंतिम तिथि एक और दिन बढ़ी… आज भी भेज सकेंगे प्रविष्टि…
Add Comment