महासमुंद। वैसे तो लोगों को मतदान कराने तमाम तरह के जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। कहीं रंगोली-सलाद प्रतियोगिता तो कहीं कार रैली तक आयोजित की जा रही है, ताकि मतदान का प्रतिशत लगातार बढ़ता रहे।
लेकिन इस बीच महासमुंद के पंजाबी पारा की 65 साल की बीमार बुजुर्ग महिला ने गजब का साहस दिखाते हुए अपनी बीमारी से भी बढक़र लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी उपस्थिति को अहम् माना, तभी तो वो वोट देने पहुंच गई और लोगों को ये संदेश भी दिया कि लोकतंत्र का पर्व तो 5 साल में एक बार आता है, लेकिन तबियत का क्या है… ये खराब होते रहता है।
पंजाबी पारा महासमुंद की ये महिला है बसंती बाई। बताया जा रहा है कि ये महिला पिछले एक महीने से फेफड़े में पानी भरने की समस्या से जूझ रही है। और उसका लगातार इलाज भी चल रहा है। कल रात ही उसकी तबियत कुछ ज्यादा खराब हो गई, लगातार उल्टियां और चक्कर आने लगे।
सुबह 9 बजे जब उसकी बेटी उसे अस्पताल ले जाने तैयार हुई तो पहले उसने मतदान की इच्छा जताई। मतदान के बाद उसे स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
यह भी देखें :
Add Comment