Breaking Newsचुनाव 2019छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

पूर्व CM रमन सिंह पूरे परिवार के साथ किया मतदान…कहा…मतदाताओं का रूझान भाजपा के पक्ष में…मोदी जी की फिर सरकार बनेगी…

कवर्धा। पूर्व सीएम रमन सिंह अपने पूरे परिवार के साथ मतदान केन्द्र पहुंच कर मतदान किया। रमन सिंह के साथ पत्नी वीणा सिंह, पुत्र अभिषेक सिंह, बहू एश्वर्या सिंह और भाई आनंद सिंह मतदान केन्द्र 236 पहुंचे थे।

मतदान केन्द्र पहुंचे ही मतदान कर्मियों ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। सबसे पहले डॉ. रमन सिंह वोट डाले उसके बाद बारी-बारी से वीणा सिंह, अभिषेक और ऐश्वर्या ने वोट डाले। मतदान करने के बाद सभी ने एक साथ स्याही लगी हुई ऊंगली दिखाते हुए फोटो खींचवाई।



मतदान के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश में आज हो रहे तीनों लोकसभा क्षेत्र कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में मतदाताओं में काफी उत्साह है। पूरे प्रदेश के साथ ही देश में एक बार फिर भाजपा के पक्ष में रूझान है।

मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाएगी। राजनांदगांव में भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय भारी मतों से विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पांच साल जितना काम किया है कांग्रेस ने 55 सालों में नहीं किया है। इसका तुलना 5 साल बनाम 55 साल के रूप में कर सकते हैं। मोदी सरकार ने गरीबों के योजनाएं बनाई।
WP-GROUP

अभिषेक सिंह ने कहा कि जो आंकड़े आ रहे हैं उससे पता चलता है देश में भाजप की सरकार बन रही है। छत्तीसगढ़ में हम 11 में 11 सीट जितने वाले हैं। देश की सुरक्षा भाजपा के हाथ में हैं। मोदीजी फिर से प्रधानमंभी बनेंगे।

यह भी देखें : 

VIDEO: कांग्रेस नेता ने की महिला से छेड़छाड़, दंपति ने दर्ज कराई FIR… बदमाश नेता और उसके साथी ने दंपति को पुलिस वालों के सामने दी धमकी…

Back to top button
close