एक लडक़े को उसकी गर्लफ्रेंड की अलमारी से ऐसी-ऐसी अजीबोगरीब चीजें मिलीं, जिसे देखकर वो डर गया। अब लडक़े ने लोगों से उनकी राय मांगी है कि उसे क्या करना चाहिए।
दरअसल, एक लडक़ा और लडक़ी लिव इन में रहते हैं। पिछले साल ही दोनों की मुलाकात हुई थी और उसके बाद से वो साथ में ही रहते हैं। एक दिन लडक़ी अपने कॉलेज गई हुई थी, तभी लडक़े ने उसकी अलमारी खोल ली, क्योंकि उसे लगता था कि उसकी गर्लफ्रेंड उससे छुपाकर अलमारी में कुछ रखती है।
युवक ने जैसे ही गर्लफ्रेंड की अलमारी खोली, उसके अंदर उसे एक बॉक्स मिला। उसने बॉक्स को जैसे ही खोला, अंदर का नजारा देखकर दंग रह गया। बॉक्स में उसे इस्तेमाल किया हुआ ब्रश, गर्लफ्रेंड के बालों से सनी कंघी, इस्तेमाल किया कंडोम, कटे हुए नाखून और यहां तक की शॉपिंग के कई बिल भी संभाल कर रखे हुए थे।
इतना ही नहीं, युवक को गर्लफ्रेंड की अलमारी से खाने के खाली पैकेट, टूटा हुआ गिलास, इस्तेमाल किया हुआ आधा साबुन, प्लास्टर, च्यूइंगम, फटे हुए बॉक्सर शॉट्स भी मिले। उस बॉक्स में ऐसी भी चीजें रखी हुई थीं, जो उसने कभी खो दिए थे। इतनी सारी अजीबोगरीब चीजें देखकर युवक बुरी तरह डर गया और उसने बॉक्स को वापस उसी अलमारी में रख दिया।
युवक ने अपनी अजीबोगरीब कहानी रेडिट पर शेयर की है और लोगों से उनकी राय मांगी है कि उसे अब क्या करना चाहिए। कुछ लोगों का कहना है कि उसे अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ देना चाहिए तो वही कुछ लोग कह रहे हैं कि उसकी गर्लफ्रेंड चुड़ैल हो सकती है, क्योंकि ऐसी अजीबोगरीब चीजें चूड़ैलें ही इक_ा करती हैं।
यह भी देखें :
Add Comment