रायपुर। आज सुबह से रूक-रूक कर हो रही झमाझम बारिश के बाद भी धरना स्थल में डटे हड़ताली कर्मचारियों का मनोबल नहीं टूटा, बल्कि वे लोग दुगने उत्साह के साथ रेनकोट और छाता लेकर अपनी आवाज बुलंद करते नजर आए। धरनास्थल पर डटे हड़ताली कर्मचारियों ने अपनी-अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते नजर आए।
इसी कड़ी में विगत एक सप्ताह से हड़ताल पर बैठे 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी इस बार आर-पार के मूड में आ गए हैं। धरना-प्रदर्शन स्थल पर प्रशासन द्वारा पंडाल हटवा लेने के बाद भी हड़ताली कर्मचारी अपनी मांगों पर अडिग बने हुए हैं।
आज शहर में सुबह से हो रही झमाझम बारिश के बाद भी धरना-प्रदर्शन स्थल पर डटे कर्मचारी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी रहे। खुले आसमान के नीचे रेनकोट और छतरियों के सहारे हड़ताल पर डटे कर्मचारियों ने कहा कि अब चाहे जो भी हो जाए, वे हड़ताल से वापस नहीं आएंगे। सरकार सिर्फ नई निविदा की बात करती है, पिछले सात सालों से जीवीके कंपनी प्रबंधन कर्मचारियों का लगातार शोषण कर रहा है, मगर राज्य सरकार ने इसका कोई हल नहीं निकाला। हर विपरीत परिस्थितियों में सेवा देने के बाद भी उनकी जायज मांगों को नजर अंदाज किया जा रहा है।
यह भी देखे : ‘रसगुल्ला’ नहीं मिलने पर बारातियों ने मचाया ऐसा उपद्रव, युद्ध का मैदान बन गया शादी का मंडप
Add Comment