सुकमा। बीती रात जिला मुख्यालय के रूमि नगर के गोदाम में शार्ट सर्किट से गोदाम में रखा लाखों को सामना जलकर राख हो गया। गोदाम में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत नवविवाहित जोड़ों को दहेज के रूप के दी जाने वाली सामग्री रखी हुई थी। जिसमें गद्दे, बेडशीट, बर्तन, तकिये, टीवी और फ्रिज था। रात में गश्त पर निकली पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने गोदाम से धुआं निकलते हुए देखा। इसके बाद आस-पास के लोगों को जगाया और दुकान का ताला तोड़ा गया। दुकान का शटर खुलते ही आग की लपेटें बाहर आने लगी।
फायरब्रिगेड के पहुंचने से पहले आस-पास के लोगों ने अपने संसाधनों के बूते पर आग को काबू करने का प्रयास किया। करीब डेढ़ घंटे के बाद फायरब्रिगेड मौके पर आधा पानी लेकर पहुंची तब तक गोदाम में रखा आधा से ज्यादा सामान जलकर राख हो चुका था। इस संबंध में गोदाम के मालिक ललित गांधी ने बताया कि गोदाम में करीब 15 लाख का सामान रखा हुआ था। शार्ट सर्किट की वजह से करीब 5 से 6 लाख का सामान जलकर राख हो गया।
यह भी देखे : विवाहिता की अधजली लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Add Comment