नई दिल्ली. आईपीएल 2022 (IPL 2022 Auction) के मेगा ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजियों को अपने 4-4 खिलाड़ी रिटेन (IPL 2022 Retention List) करने का विकल्प दिया गया है, जिसकी आखिरी तारीख 30 नवंबर है. 30 नवंबर दोपहर 12 बजे तक फ्रेंचाइजियों को बताना होगा कि वे अपने किस खिलाड़ी को रिटेन कर रही है. कोई भी फ्रेंचाइजी ज्यादा से ज्यादा 4 खिलाड़ी रिटेन कर सकती है. क्रिकइंफो की खबर के अनुसार एमएस धोनी (MS Dhoni), विराट कोहली (Virat Kohli), रोहित शर्मा (Rohit Sharma), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल और ग्लेन मैक्सवेल वें कुछ नाम हैं, जिन्हें फ्रेंचाइजियों ने आईपीएल 2022 के लिए रिटेन किया है.
वहीं हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya), डेविड वॉर्नर (David Warner), केएल राहुल (KL Rahul), श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), ऑयन मॉर्गन जैसे बड़े नामों को फ्रेंचाइजियों ने रिलीज कर दिया है. हालांकि कई फ्रेंचाइजी अभी भी अपनी रिटेंशन लिस्ट फाइनल कर रही है. आईपीएल के इस सीजन में लखनऊ और अहमदाबाद की दो नई फ्रेंचाइजी भी डेब्यू करेंगी.
ये हो सकती है IPL 2022 Retention List
चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली
कोलकाता नाइट राइडर्स: सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर
सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, एनरिच नॉर्किया
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन
अहमदाबाद से खेल सकते हैं हार्दिक और क्रुणाल पंड्या
बीते दिनों खबर आई थी कि पंड्या ब्रदर्स हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बजाय किसी और फ्रेंचाइजी से खेलते नजर आ सकते हैं. दोनों ही पिछले सीजन फ्लॉप रहे थे और हार्दिक तो पूरी तरह से फिट भी नजर नहीं आ रहे. वो काफी समय से आईपीएल में गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं. क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पंड्या और उनके बड़े भाई क्रुणाल पंड्या आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद के लिए खेल सकते हैं.
Add Comment