एक युवक अपने आप को अमीर फाइनांसर बताकर महिलाओं को फंसाता था। सोशल मीडिया पर ऑनलाइन मिलने वाली महिलाओं का भरोसा जीतने कर रोमांस के लिए फंसाता था। इस तरह करीब 6 महिलाओं को फंसाया और धोखा दिया। करोड़ों की ठगी भी की।
इंग्लैंड में एक 32 साल के भारतीय शख्स ने करीब 6 महिलाओं को धोखा दिया। ऑनलाइन मिलने वाली महिलाओं को वह रोमांस के नाम पर फंसाता था। खुद को वह अमीर फाइनांसर के तौर पर पेश करता था।
लंदन में रहने वाले केयूर व्यास नाम का व्यक्ति महिलाओं का भरोसा जीतने के बाद उन्हें विभिन्न कंपनियों में इन्वेस्टमेंट करने को कहता था। हालांकि, असल में वह ऐसी कंपनियों के नाम पर पैसे ले लेता था तो असल में होती ही नहीं थी। इस तरह उसने महिलाओं से कुल 7 करोड़ से अधिक रुपये ले लिए।
आरोपी व्यक्ति पहले रिक्रूटमेंट एजेंसी के लिए काम करता था, लेकिन महिलाओं को उसने फाइनांसर बताया। वह महिलाओं से कहता था कि वह परिवार शुरू करना चाहता है।
वह महिलाओं को महंगे डिनर पर भी ले जाता था और शराब पिलाता था। भरोसा जीतने के बाद वह महिलाओं को कंपनियों में इन्वेस्टमेंट और मोटे मुनाफे का जूठा वादा करता था।
बाद में वह और पैसे इन्वेस्ट करने के लिए महिलाओं पर दबाव बनाने लगता था। केयूर को लंबे चले जांच के बाद छह साल की जेल की सजा सुनाई गई है। उसने 2014 से 2017 के बीच महिलाओं को धोखा दिया था।
यह भी देखें :
Add Comment