रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाली है। तीन-चार दिन ठंड से राहत मिलने के बाद फिर से राजधानी सहित प्रदेश में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। उत्तरी राजस्थान और उसके आसपास एक चक्रवात बना हुआ है।
इसकी ऊंचाई 1.5 किमी तक है। इस कारण से प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। गुरुवार को राजधानी में आकाश मुख्यत: साफ रहने तथा अपरान्ह या शाम को आंशिक मेघमय होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। राजधानी में दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक यानी 31.6 डिग्री रहा।
जबकि न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। प्रदेश में सबसे कम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया। प्रदेश के सभी संभागों के न्यूनतम तापमानों में मामूली परिवर्तन हुए है।
बस्तर, रायपुर और सरगुजा संभाग में सामान्य से अधिक रहे। बिलासपुर संभाग में सामान्य तथा दुर्ग संभाग में सामन्य से कम रहे। उत्तरी राजस्थान और उसके आसपास चक्रवात बनने से आगामी दो दिन तक प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।
कहां कितना रहा तापमान
- रायपुर- 31.6- 16.4।
- मानाएयरपोर्ट- 31.3- 16.6 ।
- बिलासपुर- 31.6- 14.6 ।
- पेंड्रारोड- 29.6- 14.8।
- अंबिकापुर- 29.3- 12.8।
- जगदलपुर- 31.0-11.8।
- दुर्ग- 32.2- 13.0।
- राजनांदगांव- 31.0- 13.8।
यह भी देखें :
चोरों के हौसले बुलंद…समता एक्सप्रेस को बनाया निशाना…8 लाख की चोरी
Add Comment