रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा भाजपा सरकार को अंगद का पांव कहे जाना का मामला तूल पकड़ता जा रहा हैं। छत्तीसगढ़ की जनता का अपमान निरूपित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. चरणदास मंहत, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व नेता सत्यनारायण शर्मा, और राज्यसभा सदस्या छाया वर्मा ने कहा है कि अंगद ने तो रावण की लंका में रावण के दरबार में अपना पांव रखा था।
रमन सरकार को अंगद का पांव कह कर अमित शाह ने सीधे-सीधे छत्तीसगढ़ को रावण की लंका कहकर राज्य की भोली-भाली जनता का अपमान करते हुये राक्षसों की संज्ञा दी है। छत्तीसगढ़ तो भगवान राम की माता कौशल्या की धरती है। इसे लंका कहकर अमित शाह ने छत्तीसगढ़ का अपमान किया है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि अमित शाह प्रदेश की जनता से माफी मांगे।
यह भी देखें : छत्तीसगढ़ के चुनाव पर तमिलनाडू, ओडिशा, आंध्रप्रदेश और केरल की भी नजर…बिलासपुर में बोले शाह भाजपा की सरकार अंगद का पाव
Add Comment