
रायपुर। बिलासपुर में बूथ लेवल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ लोक नायक जयप्रकाश की जयंती मना रही है। जयप्रकाश के नेतृत्व में देश को बचाने के लिए कई अहम कार्य किए हैं। जब कांग्रेस के शासनकाल में इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थी तब देश में इमरजेंसी लगा दी गई थी।
इस समय गरीब से लेकर कोरोड़पति तक एक साथ खड़े हो गए थे और कांग्रेस की ईंट से ईंट बजा दी थी। आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इस पर गर्व होना चाहिए। देश में सबसे ज्यादा सांसद, विधायक और मुख्यमंत्री भाजपा के ही हैं। प्रधानमंत्री भी भाजपा के ही हैं।
देश में 19 राज्य सरकार भाजपा के ही हैं। देश के 70 प्रतिशत भू-भाग पर भाजपा का ही झंडा फहर रहा है। छत्तीसगढ़ में भाजपा अंगद का पाव है जिसे कोई हटा नहीं सकता। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में तीन बार भाजपा की सरकार बनाने के बाद जनता चौथी बार भी सरकार बनाने के लिए आतूर हैं।
कार्यकर्ता इस बार 65 प्लस को पार करने के लिए संकल्पित हैं। इस बार यह चुनाव छत्तीसगढ़ के लिए नहीं है। इस चुनाव पर तमिलनाडू और केरल की नजर है। यह चुनाव ओडिशा, आंध्रप्रदेश, केरल में भी सरकार बनाने के लिए है। साथ ही यह चुनाव 2019 में लोकसभा चुनाव में भी विजयश्री दिलाने नीव डालने के लिए है।
इस बार छत्तीसगढ़ से कांग्रेस को पूरी तरह से उखाड़ फेंकना हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य दिया। उस समय यहां नक्सलियों की तूती बोलती थी। तब कांग्रेस की सरकार थी। जनता को कोई सुविधा नहीं मिल रही थी। गरीब भूख से रोते हुए रात काटने खटिया पर सो जाते थे।
जब रमन सिंह की सरकार बनी तब विकास ने गति पकड़ी। लोगों को भरपेट खाना मिला। पिछले 15 साल में रमन ने छत्तीसगढ़ को देश का सबसे विकसित राज्य बनाया।
उन्होंने कहा कि रमन सिंह की सबसे बड़ी उपलब्धी नक्सवाद को खत्म करना है। उन्होंने नक्सलियों को निस्तेनाबूत किया। नक्सली गए तब विकास हुआ।
उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल कांग्रेस की सरकार बनाने निकले हैं लेकिन 2014 से 18 तक भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सभी चुनाव जीते हैं। राहुल कहीं दिखाई नहीं देता। सीडी बनाने वाले यहां सरकार बनाने की बात करते हैं। यहां कांग्रेसी माता-बहनों की इज्जत को शर्मसार किया हैं।
यह भी देखे : जोगी अपनी असफलता और नकामियों को छुपाने भाजपा पर लगा रहे बेबुनियाद आरोप : सुंदरानी