कर्नाटक के पिकीरप्पा हुनगुंडी नामक एक शख्स दाल-चावल रोटी सब्जी नहीं बल्कि रोज लगभग 3 किलो मिट्टी, पत्थर और ईंट खा जाता है। खबर पढक़र हो गए ना हैरान। पर ये सच है। और तो और… अब पिकीरप्पा ने इसे अपना टैलेंट भी बना लिया है और इस हूनर को दिखाकर पैसे भी कमा रहे हैं।
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, पिकीरप्पा ने 10 साल पहले मलबा खाना शुरू किया था जो कि बेहद अजीब आदत थी। इसके बाद वे दीवारे चाटने लगा।
हालांकि पिकीरप्पा को इसका शरीर पर कोई बुरा प्रभाव कभी नहीं दिखा और ना ही वो बीमार पड़ा। हैरानी की बात ये है कि पिकीरप्पा के दांतों पर कोई असर नहीं होता. यहां तक कि वे अब कितना भी हार्ड पत्थर होगा उसे भी खा सकते हैं। इन सब चीजों में रेत, ईंट और पत्थर खाना पिकीरप्पा को सबसे ज्यादा पसंद हैं. यदि पिकीरप्पा को चिकन खाने का लालच दिया जाए तो भी वे ईंट खाना पसंद करते हैं।
यह भी देखे : PM को काला झंडा, कटगी में रोके गए भूपेश, सिंहदेव बाइक से जांजगीर पहुंचे, महंत काला कोट पहन निकले
Add Comment