रायपुर। रायपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने बलौदाबाज़ार के कटगी के पास रोक दिया है। पुलिस कांग्रेस को आगे नहीं जाने दे रही है। इस दौरान पुलिस के साथ कांग्रेस नेताओं के धक्कामुक्की की भी ख़बर है। ये जगह जांजगीर-चांपा से 60 किलोमीटर पहले है।
आपको बता दें कि कांग्रेस नेता भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू और अकबर कांग्रेसियों की अगुवाई कर रहे हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता बेरिकेंटिग पर चढ़ गए हैं और आगे बढऩे की कोशिशें कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता पुलिस की बेरिकेंटिग को तोडऩे की कोशिश कर रहे हैं।
महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने महिला फोर्स लगा रखी है। कांग्रेस कार्यालय में पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसी जगह-जगह से मोदी को काले झंडे दिखाने जांजगीर-चांपा जा रहे हैं। कांग्रेसी आरोपी पुलिस अधिकारियों और मंत्री अमर अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर की मांग कर रहे हैं।
जांजगीर में डॉ. चरण दास महंत अपने समर्थकों के साथ PM को काला झंडा दिखने के लिए निकल चुके हैं। नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंहदेव बिलासपुर से जांजगीर बाइक से रवाना हुए हैं।
चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ चरणदास महंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विरोध स्वरूप काले झंडे दिखाने का नेतृत्व करते हुए आगे बढ़े जिन्हें पुलिस ने जांजगीर चांपा इंडोर स्टेडियम में गिरफ्तार कर लिया उनके साथ कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल, चांपा विधायक मोतीलाल देवांगन, नोबल वर्मा, दिनेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, रवि पांडे, उषा तिवारी, रश्मि गभेल, मनहरण राठौर, अमीत पांडे, गोपाल थवाईत सहित अनेको कांग्रेसजनों को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी देखें : VIDEO: टोल प्लाजा से टकराया बीयर भरा ट्रक तो बहने लगी शराब की नदी, बटोरने लगे लोग…
Add Comment