रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य लघु उद्योग विकास विभाग के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता छगन मुंदड़ा ने केरल बाढ़ पीडि़तों की मदद का ऐलान करते हुए अपना एक माह का मानदेय दान कर दिया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के बाद वे भाजपा के पहले नेता है जिन्होंने केरल बाढ़ पीडि़तों की मदद का ऐलान किया है।
इसके पहले भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने पार्टी के नेताओं से केरल बाढ़ पीडि़तों की मदद करने का आव्हान किया था। श्री कौशिक के आव्हान पर मुंदड़ा ने यह पहल की है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों केरल में आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है और बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए हजारों हाथ उठ रहे है। केन्द्र सरकार के साथ देश की राज्य सरकारें भी मदद कर रही है। इसके अलावा केरल बाढ़ प्रभावितों के पुनर्वास का काम जारों पर चल रहा है।
यह भी देखे – संजीवनी और महतारी एक्सप्रेस कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, मांगों के संबंध में पहल करने के आश्वासन पर लिया गया फैसला…!
Add Comment