रायपुर। आदि धर्म जागृति संस्थान जिला इकाई जांजगीर की बैठक रविवार 12 अगस्त को चंदनियापारा, बीडी महंत उपनगर में प्रदेश अध्यक्ष सुशील भोले के आतिथ्य में संपन्न हुई।
जांजगीर जिला प्रभारी प्रो. लक्ष्मण प्रसाद मिरी एवं जिला महिला प्रभारी लक्ष्मी करियारे ने संयुक्त रूप से जानकारी दी है कि प्रदेशाध्यक्ष सुशील भोले के हाथों बीडी उपनगर में संस्थान के जिला कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिला महिला प्रभारी लक्ष्मी करियारे को प्रदेशाध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। बैठक में संस्थान के उद्देश्य को जन-जन तक विस्तारित करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाने की आवश्यकता प्रतिपादित की गई।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष सुशील भोले, केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी कुमार देवांगन, एलपी मिरी, पुनीता दरीयाना, लक्ष्मी करियारे, गीता पोर्ते, बृजेश्वर साहू, मूलचंद देवांगन, भगवंतीन बाई साहू, बुंद कुमारी देवांगन, रूक्मणी देवांगन एवं अरुणा व्यास मिरी आदि उपस्थित थी।
Add Comment