राजस्थान भाजपा अजा अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हुए शामिल
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम इन दिनों राजस्थान प्रवास पर है। यहां वे भाजपा अजा अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक में मौजूद मोर्चा के पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष से मोर्चा को मंडल स्तर से बूथ स्तर तक पहुंचाए जाने की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
बैठक में श्री नेताम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा अजा अजजा अत्याचार निवारण अधिनियम को संशोधित कर संसद के दोनों सदनों में पारित कराये जाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा अजा अजजा मोर्चा को हर बूथ पर कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश के अजा अजजा वर्ग तक इस ऐतिहासिक फैसले की जानकारी पहुंचाई जाए। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर नेताम पूरे देश के संगठन प्रवास पर है, जहां वे हर राज्य में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश से लेकर जिला पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।
यह भी देखें : दुर्गा पूजा रोकी तो BJP सचिवालय की ईंट से ईंट बजा देगी, शाह ने कहा भाजपा बंगाल नहीं ममता विरोधी…
Add Comment