रायपुर। राज्य शासन ने मछलीपालन विभाग में 22 मत्स्य निरीक्षकों की नियुक्ति करते हुए उनकी पदस्थापनाओं का भी आदेश जारी कर दिया है। संचालनालय मछलीपालन विभाग द्वारा यहां इंद्रावती भवन से जारी आदेश के अनुसार इनकी नियुक्ति दो वर्ष की परिवीक्षा पर की गई है। उन्हें विभिन्न जिलों के मछलीपालन विभाग के सहायक संचालक कार्यालयों में पदस्थ किया गया है।
संचालनालय मछलीपालन द्वारा इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार मत्स्य निरीक्षक के पद पर चयनित कमलेश कुमार यादव को कार्यालय सहायक संचालक मछलीपालन बालोद, निलेश कुमार चन्द्रवंशी को कोरिया, भूपेन्द्र चौरिया को मुंगेली, संजय कुमार चन्द्रवंशी को बीजापुर, सुन्दरलाल वर्मा को कबीरधाम, सुनील कुमार साहू को बेमेतरा, अनिल कुमार ईजारदार को कार्यालय उप संचालक मछलीपालन अम्बिकापुर, प्रशांत चन्द्रवंशी को कबीरधाम, कुमारी प्रियंका साहू को बेमेतरा, कुमारी श्वेता मेश्राम बालोद, थानसिंह सिन्हा को दंतेवाड़ा, राज सुमेरा ईजारदार को महासमुंद तथा कुमारी दिलेश्वरी रात्रे को जांजगीर-चांपा में पदस्थ किया गया है।
इसी प्रकार कुमारी वीणा को कार्यालय सहायक संचालक मछलीपालन रायगढ़, अभिनीत कुमार सिंह को बलौदाबाजार, कुमारी मनीषा को गरियाबंद, विजय कुमार को जांजगीर-चांपा, राजन कुजूर को जांजगीर-चांपा, रोहित कुमार पैकरा को बलरामपुर, कमल किशोर सिंह तवंर को कोरबा, संजीव कुमार सिंह को जांजगीर-चांपा तथा कुमारी वर्तिका ठाकुर को राजनांदगांव में पदस्थ किया गया है।
यहाँ भी देखे : मौसम विभाग की चेतावनी : बस्तर के कुछ इलाकों में हो सकती है अतिभारी बारिश
Add Comment