रायपुर। आम आदमी पार्टी पश्चिम विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन शिकारपुरी भवन समता कालोनी में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री व मालवीय नगर के वर्तमान विधायक सोमनाथ भारती शामिल हुए। सोमनाथ भारती ने कहा की विकास के नाम पर जितना इस विधानसभा में लोगों का घर उजाड़ा हैं आने वाले आगमी विधानसभा में जनता भाजपा को उजाड़ कर रख देगी।
उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव के महासंग्राम में भाजपा को केवल आम आदमी पार्टी ही हरा सकती हैं क्योंकि सच्चाई व ईमानदारी के साथ हम इस लड़ाई में शामिल होने जा रहे हैं और जो सच्चाई के लिए लड़ता हैं उसके साथ ईश्वर भी परछाई की तरह खड़े रहते हैं। प्रदेश संयोजक संकेत ठाकुर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मंत्री राजेश मूणत के सामने एक आम आदमी, उत्तम जायसवाल खड़ा हैं और इस बार जीत आम जनता की होगी। रायपुर पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी उत्तम जायसवाल ने बताया कि विकास की झूठी गाथा गाते हुए भाजपा थकती नही है। सैकड़ो लोग पीलिया जैसी बीमारी से ग्रसित है कई लोगों की मौत भी पीलिया से हो चुकी है। राजधानी की इस विधानसभा में पीने के लिए साफ पानी इन पन्द्रह वर्षो में भाजपा उपलब्ध नही करा सकी है उस भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में जनता चुनने वाली नहीं है। सोमनाथ भारती ने रायपुर पश्चिम विधानसभा में नियुक्त मंडल और बूथ प्रभारियों को नियुक्ति पत्र का भी वितरण किया।
इस सम्मेलन में प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा झा, प्रदेश सह संगठन मंत्री सूरज उपाध्याय, मिथिलेश सिंह, संजय गुप्ता, कमलकिशोर कोठारी, राजकुमार सिंह, कल्बे हैदर, गायत्री सोनी, सूरज नेताम सुनीता टिकरिया, राजाराम सिन्हा, विकास चौधरी, एमएम हैदरी, राजेश सोनी, खोमराज सिन्हा, अमरकान्त सिन्हा, विकास मानिकपुरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह भी देखे – विद्या मितानों को न्याय दिलाने आगे आई आम आदमी पार्टी
Add Comment