सूरजपुर। भारतीत जनता पार्टी जिला सूरजपुर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के संयोजक-सहसंयोजक व प्रभारियों की बैठक स्थानीय अग्रोहा भवन में प्रदेश महामंत्री संतोष पाण्डेय, गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, प्रभारी मंत्री भइयालाल राजवाड़े, प्रदेश मंत्री अनुराग सिंहदेव, जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस अवसर पर मंत्री द्वय गृहमंत्री रामसेवक पैकरा व भईयालाल राजवाड़े ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
प्रदेश महामंत्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि हमारी विचारधारा हमें सभी राजनीतिक पार्टियों से अलग करती है, यही कारण है कि हम 11 करोड़ की सदस्यता के साथ दुनिया की सबसे बडी राजनीतिक पार्टी हैं। हमारी पार्टी की विचारधारा नेशन फस्ट के सिद्धांत पर चलती है जबकि कांग्रेस फैमिली फस्ट के सिद्धांत के आधार पर चल रही है। हमारा लक्ष्य विधायक व सांंसद को जिताना ही लक्ष्य नही बल्कि ये सिर्फ सेवा के माध्यम हो सकते हैं लेकिन अंतिम व सर्वश्रेष्ठ नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से चुनाव में लगने को कहा और बताया कि लगातार दौरा प्रवास व बैठकों से कार्यकर्ता प्रशिक्षित व परिष्कृत किया जाता है।
प्रदेश मंत्री अनुराग सिंह देव ने कहा कि हम सब लोग 365 दिन काम करने वाली पार्टी के कार्यकर्ता हैं। जनसंपर्क यात्रा व विकास यात्रा से पूरे प्रदेश में सरकार के पक्ष में सकारात्मक माहौल तैयार हुआ है। पिछले दिनों सरकार के निर्णय खासतौर पर शिक्षाकर्मियों के संविलियन के ऐतिहासिक फैसले से लाखों परिवार के जीवन में खुशहाली आई है। केन्द्र सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य मे वृद्धि से किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। जिला संगठन प्रभारी जोगेश लांबा ने कहा कि आज के बैठक में बूथ जीतो चुनाव जीतो के संकल्प के साथ यहां से जाएं। पूरा प्रदेश चुनावी मोड में आ गया है चुनाव में तीन माह से भी कम समय शेष है। इसलिए आप सभी मतदान केन्द्रों पर आज से पूरा समय दें। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू ने स्वागत भाषण व जिले के कार्यक्रमों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि जिले के 14 मंडलों में 152 शक्ति केन्द्रों की रचना के साथ 705 मतदान केन्द्रों मे पार्टी के कार्यक्रमो का संचालन किया जा रहा है। इस दौरान भीमसेन गोयल, रजनी रविशंकर त्रिपाठी, आरके शुक्ल,,बाबूलाल गोयल, रेणुका सिह, अजय गोयल, थलेश्वर साहू,बनारसी जायसवाल, मोहनसिंह मंचासीन थे।
बैठक में मुरली सोनी, ठाकुर राजवाड़े, विजयलक्ष्मी शुक्ल, विजयप्रताप सिंह, शैलेशवर सिंह, ललित गोयल, गिरीश गुप्ता, शशि सिंह, शशिकांत गर्ग, राजेश यादव, शशि तिवारी, रितेश गुप्ता, अनूप सिन्हा, पूर्णा जायसवाल, हुबलाल सिंह, रामू गोस्वामी, रामधन राजवाड़े मुन्ना सिंह, महेश मिश्रा सहित सभी शक्ति केन्द्रों के प्रभारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
यह भी देखे – अच्छे दिन आने वाले है, भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार जाने वाली है – भूपेश बघेल
Add Comment