रायपुर। फसल बीमा राशि के जरिए प्रदेश शासन का कृषि विभाग प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत पहुंचाने के लिए आबंटित राशि उनके खातों में वितरित करने एवं बचे दावा भुगतानों की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कर किसानों को सुखी करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। छत्तीसगढ़ का किसान देश में सबसे सुखी है। विपक्षी दल कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक संगठन किसानों को भड़काकर अपना स्वार्थ सिद्ध करने में लगे हुए हैं। प्रदेश का किसान कम लागत में अधिकतम फसल उगाकर नई टेक्रालाजी के जरिए लाभ कमा रहा है। यह कुछ लोगों को अच्छा नहीं लग रहा है। प्रदेश में आलू और प्याज की बंफर पैदावार के चलते छत्तीसगढ़ अनेक देशों में आलू प्याज का निर्यात कर रहा है। वहीं अनानास, अंजीर, काजू, किशमिश जैसी लाभप्रद फसलों को लेकर किसान समुन्नत हो रहा है। यह जानकारी उच्च विश्राम गृह में आयोजित पत्रकारवार्ता में कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दी।
सूखा प्रभावित क्षेत्र के किसानों की चर्चा करते हुए कृषि मंत्री अग्रवाल ने बताया कि खरीफ फसल 2017 में राज्य की 96 तहसीलों को मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित कैबिनेट की बैठक में सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया गया था। प्रभावित सूखा क्षेत्र के किसानों को अब तक 568 करोड़ 67 लाख रूपये की मुआवजा राशि का भुगतान किया जा चुका है। लगभग 5 करोड़ के दावा राशि भुगतान बचे किसानों को दिये जाने की प्रक्रिया जारी है। जिसे शीघ्र अतिशीघ्र पूर्ण किया जायेगा। कृषि ऋण के संबंध में चर्चा करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा शून्य प्रतिशत ब्याज पर अल्पकालिक कृषि ऋण उपलब्ध कराये जाने की योजना को कृषकों का भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ है। गत वर्ष मध्य जून की स्थिति में 3 लाख 37 हजार 101 कृषकों द्वारा 1146 करोड़ 20 लाख रूपये का ऋण प्रदाय किया गया था। इस वर्ष मध्य जून की स्थिति में 4 लाख 37 हजार 798 कृषकों को 1511 करोड़ 47 लाख रूपये का कृषि ऋण प्रदाय किया जा चुका है।
यहाँ भी देखे : विकास खोजो यात्रा का आगाज, विधायक बृजमोहन अग्रवाल के विधानसभा में कांग्रेसियों ने खोजा विकास, युवा, महिला, बुजुर्ग सब परेशान
Add Comment