
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल के निर्देशानुसार गुरुवार को विकास खोजो पदयात्रा रायपुर के दक्षिण विधानसभा पहुंची जहां पर महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा सालो पूर्व इंदिरा आवास योजना के मकान के लिये आवेदन किया गया था, लेकिन वे आज भी झोपड़ी में रहने को मजबूर है। मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने बताया कि दक्षिण विधानसभा में विकास खोजो पदयात्रा में प्रदेश सचिव ऐजाज ढेबर, प्रदेश समन्वयक अरूण भद्रा, जिला अध्यक्ष विकास उपाध्याय भी मौजूद थे। विकास खोजो पदयात्रा में कांग्रेस भवन से राजीव गांधी चैक होते हुये नेहरू नगर पहुंचा जहां पर बरोजगारों ने बताया कि पढ़ाई करने के बाद भी क्षेत्र के विधायक और मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रोजगार को लेकर कुछ नहीं कर पाए।
महिलाओं ने बताया कि लगातार महगांई बढऩे के कारण उनके घर का बजट बिगड़ गया है, दक्षिण विधानसभा के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है और दोपहर बाद तो एक भी अस्पताल में डॉक्टर मिलते ही कही है, जिसके कारण लोगों को मजबूरन निजी अस्पताल में अपना ईलाज करवाना पड़ रहा है। श्री तिवारी ने बताया कि विकास खोजो पदयात्रा में भाजपा शासित दक्षिण विधानसभा में विकास तो मिला नहीं पर हजारो बेरोजगार, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, नहीं मिलने से परेशान महिलाओं, बढ़ते शराब दुकानों के कारण युवाओं की कतारों में खड़ा पाया गया। विकास खोजो कार्यक्रम अब पूरे 90 विधानसभाओं में लगातार किया जायेगा। विकास खोजो यात्रा में अफरोज अंजुम, आशा चौहा, दया सागर, कल्पना सागर, नावेद उस्मानी सहित मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।