चंद्रकांत पारगीर, बैकुंठपुर। दशहरी, लंगडा, आम्रपाली, कजली के साथ आमों की कई वैरायटी की बंफर फसल कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर से कुछ ही दूरी पर स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में देखी जा सकती है। इसके अलावा पहली बार अरब देशों में पाया जाने वाला बड़ा खजूर और अच्छी क्वालिटी के सेब भी यहां खाने को मिल रहे है। रखरखाव में लगे सेवादार सुखदेव इंसा का कहना है कि पहली बार अरब देशों में पैदा होने वाला खजूर 6 पेडो में काफी मात्रा में हुआ है, इसमें एक पेड नर और एक पेड मादा होता है, पास पास लगे दोनों पेडों में पक्षियों के परागण से खजूर के फल लगना शुरू होते है इसी तरह पहली बार 50 सेब के पेडों से अब फल देना शुरू कर दिया है, प्रतिकूल जलवायु में भी यहां हर तरह के फल काफी स्वादिष्ट और उन्नम किस्म के पैदा किए जा रहे हैं।
जिला मुख्यालय बैकुंठपुर से लगे डेरा सच्चा सौदा आश्रम में विभिन्न प्रकार के फलदार बगीचे के लिए भी क्षेत्र में प्रसिद्ध है। यहां सेवादारों के द्वारा विभिन्न तरह के फलदार पौधों का रोपण किया गया है। जिनमें से ऐसे पेड पौधे भी लगाये गये हैं और उनमें फल लद गये है जिनके बारे में कहा जाता है कि उसके लिए यहां का मौसम अनुकुल नही है। जानकारी के अनुसार डेरा सच्चा सौदा आश्रम में करीब एक हजार पौधे लगाये गये है जिनमें विभिन्न तरह के फूलों के अलावा फल के पेड पौधे सबसे ज्यादा है। माना जाता है कि सेव के लिए क्षेत्र का मौसम अनुकूल नही है। लेकिन यहां पर सेव की एक विशेष किश्म लगायी गयी है जिसमें फल लदे हुए है फले सेव का स्वाद भी काफी मीठा है। विपरीत मौसम के बावजूद यहां उचित देखभाल व वैज्ञानिक पद्धतियों का उपयोग करते हुए सेव के पेड तैयार हुए है जिनमें भारी मात्रा में सेव लदे हुए है। जिसे देखने के लिए भी दूर दूर से लोग यहॉ पहुॅचतें है। इसके अलावा अनार, संतरा, लीची, चीकू, अमरूद कटहल, सहित अनेक तरह के फल व फूल लगाये गये है। यहॉ के बगीचें में घुमने पर एक अलग तरह के आनंद की अनुभूति होती है साथ ही बगीचे में कई तरह फल फूल देखकर मन प्रफुल्लित हो जाता है। सबसे खास बात तो यह है कि सभी फल के पौधे उन्नत किस्म के है। अमरूद का आकार भी बडे बडे साईज के है।
मीठे आम के दर्जनों वैरायटी
डेरा सच्चा सौदा आश्रम परिसर में मीठे आम के दर्जनो वैराटियॉ लगायी गयी है। दशहरी आम की मांग यहां सबसे ज्यादा होती है। आम तौर से बडे साईज के दशहरी अपनी मिठास के लिए लोगों के लिए पसंदीदा आम बना हुआ है। इन दिनों यहां लंगडा, चौसा, आम्रपाली, करली सहित अनेक प्रकार के आम के वैरायटी प्रतिदिन तोडे जा रहे है। सेवादारों के अनुसार प्राकृतिक रूप से इन दिनों पके आमों को तोडा जा रहा है। कार्बाईड से पकाने के नाम को नकारते है। बहरहाल, मीठे आम के लिए इन दिनों जिला मुख्यालय के अलावा दूर दूर के लोग आश्रम में आम की खरीदी करने के लिए पहुॅच रहे है। रास्ते से गुजरने वाले लोग जिन्हे इसके बारे में पता है बिना आम लिये इन दिनों आगे नही जाते। यही कारण है कि इन दिनों भारी मात्रा में आम का विक्रय आश्रम में किया जा रहा है।
सउदी अरब का खजूर बना आकर्षण
विभिन्न तरह के फलों के बगीचे के लिए डेरा सच्चा सौदा का आश्रम की पहचान बन चुकी है। जहॉ पहुॅचने के पश्चात कई तरह के फल पौधे देखने को मिलते है उन्ही में से एक सउदी अरब का खजूर लो्रगो के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। खासतौर से सउदी अरब में बहुतायात में होने वाला खजूर का विशेष प्रकार के 12 पौधा कुछ वर्षे पूर्व लगाया गया था जो आज बडा होकर फलने लगा है। ये पौधे नर और मादा के जोडे के रूप में लगाए गए है। सभी लगाये गये खजूर के पेडों पर छोटे छोटे फल भारी मात्रा में लदे हुए है। बताया जाता है कि पकने के बाद अपने मीठे स्वाद के कारण लोगों के बीच पसंद किया जाने लगा है। इसके शौकिन लोग प्रतिवर्ष यहॉ आकर खजूर की खरीदी करते है। उल्लेखनीय है कि खजूर को मेवे के रूप में उपयोग किया जाता है। साथ ही पके खजूर अपनी मिठास लिये होता है जो मेवा बनने के बाद भी कम नही हेाता।
Add Comment