नई दिल्ली। चुनाव आयोग आज उत्तर-पूर्व के तीन राज्यों नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चुनाव आयोग आज दोपहर 2.30 बजे इन तीन राज्यों में चुनाव की तारीखों की जानकारी देने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है।
मेघालय में साल 2018 में 60 सीटों पर हुए विधानसभा चुनावों में 361 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई थी। इस चुनाव में कांग्रेस 21 सीटों के साथ सबसे सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी लेकिन उसे पूर्ण बहुमत नहीं मिला। राज्य में भाजपा ने अन्य दलों के साथ मिलकर 34 विधायकों के समर्थन से सरकार बना ली। एनपीपी के कॉनराड संगमा राज्य के मुख्यमंत्री बने। एनपीपी को राज्य में 19 और भाजपा को 2 विधानसभा सीटें नसीब हुई थीं।
त्रिपुरा में साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वामदलों के लंबे शासन को खत्म कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 60 में से 36 सीटें मिली थीं जबकि सीपीआई एम सीपीआई (एम) महज 16 सीटों पर सीमट गई थी। राज्य में आईपीएफटी को 8 सीटें मिली थीं। इस साल होने वाले चुनाव में वामदल और कांग्रेस के गठबंधन कर चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है।
Add Comment