रायपुर। कोरोना को लेकर प्रदेश में पिछले दो दिनों से राहत भरी खबर मिल रही है। राजधानी रायपुर के एम्स अस्पताल में भर्ती कोरोना के आधा दर्जन मरीज आज और ठीक हुए। एम्स प्रबंधन ने उन्हें पूर्ण स्वस्थ्य घोषित करते हुए आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है।
कल भी पांच मरीज स्वस्थ्य हुए थे। प्रदेश में अब कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या केवल 10 रह गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही ये मरीज भी स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट जाएंगे।
एम्स सूत्रों की माने तो दुर्ग जिले के जिन 6 मरीजों को यहां कोरोना पॉजिटिव होने पर भर्ती किया गया था। उपचार के बाद वे पूर्ण रूप से स्वस्थ्य हो गए हैं। एम्स प्रबंधन की ओर से उनका फिर से कोरोना टेस्ट किया गया था।
इस जांच रिपोर्ट में सभी 6 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके बाद भी चिकित्सकों ने उन्हें अपनी निगरानी में रखा और कई तरह के टेस्ट के बाद उन्हें पूर्ण स्वस्थ्य होने पर आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
ज्ञात हो कि कल भी एम्स से करीब 5 मरीजों के पूर्ण स्वस्थ्य होने तथा उनकी भी दोबारा जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। एम्स में अभी कोरोना एक्टिव केस की संख्या मात्र 10 रह गई है।
एम्स सूत्रों की माने तो इन सभी दस मरीजों की हालात भी बिल्कुल सामान्य है। माना जा रहा है कि जल्द ही इनकी भी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आएगी और इसके बाद इन्हें भी अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
छत्तीसगढ़ राज्य के लिए यह राहत की बात है कि यहां एम्स में कोरोना से पीडि़त होकर आने वाले मरीज जल्द स्वस्थ्य होकर अपने-अपने घर लौट रहे हैं। कुछ समय पूर्व ही प्रदेश में कोविउ-19 से पीडि़त मरीजों की संख्या में अचानक बाढ़ सी आ गई थी।
लेकिन राज्य सरकार के ठोस प्रबंधन और एम्स के कुशल चिकित्सकों के चलते संक्रमण ज्यादा नहीं फैल पा रहा है। एम्स के कुशल चिकित्सकों के अथक प्रयास और बेहतरीन चिकित्सा सुविधा के चलते यहां पहुंचने वाला प्रत्येक मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट रहा है। आज आधा दर्जन मरीजों के एक साथ स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज होने को भी एक बड़ी उपलब्धि कहा जा सकता है।
Add Comment