रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेन्द्र नगर निवासी एक महिला डॉक्टर को पिस्तौल की नोक पर बंधक बनाकर रेप करने वाला आरोपी देवेंद्र कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार राजेन्द्र नगर निवासी महिला डॉक्टर का अपने पति से विवाद चल रहा है। बंधक बनाकर पति को जान से मार डालने का भय दिखाकर पति से तलाक लेने का दबाव बना रहा था। महिला थाने में काउंसिलिंग के दौरान महिला डॉक्टर ने पूरा राज खोला।
काउंसिलिंग के दौरान महिला डॉक्टर के पति और भाईयों ने आरोपी को महिला थाने के बाहर दौड़ाकर पकड़ा। आरोपी देवेंद्र कुशवाह अपने साथियों के साथ धमकाने पिस्तौल लेकर आया था। कबीर नगर इलाके के एक मकान में बंधक बनाकर महिला डॉक्टर को रखा रहा। कबीर नगर थाना में अपहरण और रेप का मामला दर्ज किया गया है।
यह भी देखें :
शातिर जुआरी अपने घर में खिलवा रहा था जुआ…15 जुआरी गिरफ्तार…डेढ़ लाख बरामद…
Add Comment