क्राइमछत्तीसगढ़

शातिर जुआरी अपने घर में खिलवा रहा था जुआ…15 जुआरी गिरफ्तार…डेढ़ लाख बरामद…

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई में पुलिस ने एक बड़े जुआ फड़ में छापामार कार्रवाई की। वहां एक मकान में जुआ खिलाया जा रहा था। पुलिस ने 15 जुआरियों को पकड़ा है।



पुलिस को शहर के शहीद नगर खमतराई के एक मकान में जुआ खिलाए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने वहां छापामार कार्रवाई की तो 15 जुआरियों को जुआ खेलते हुए पड़ा।
WP-GROUP

गिरफ्तार जुआरियों से डेढ़ लाख रुपए नगदी बरामद किया गया है। बताया गया कि पुराना शातिर जुआरी छगनगिरी अपने घर में जुआ खिलवा रहा था। खमतराई थाना पुलिस की यह कार्रवाई की है।

यह भी देखें : 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे संयुक्त राष्ट्र संघ की जनरल असेम्बली…

Back to top button
close