लोक नृत्य, संगीत और परंपरागत तरीकों से सीएम का हुआ जोरदार स्वागत रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दुनिया के सामने अंत्योदय की विचारधारा रखी। राज्य सरकार अंत्योदय को लक्ष्य बनाकर कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं से गरीबों और किसानों के जीवन में खुशहाली आयी है। मुख्यमंत्री आज कोरिया जिले के विकासखण्ड मुख्यालय भरतपुर में अटल विकास यात्रा के अंतर्गत आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कोटाडोल को पूर्ण तहसील का दर्जा देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। उनके स्मृति में इस यात्रा को अटल विकास यात्रा नाम दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुराने भरतपुर और आज के भरतपुर में जमीन आसमान का अंतर है। भरतपुर करवट बदल रहा है। यहां चौतरफा विकास हुआ है। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। लोक नृत्य, संगीत और परंपरागत तरीकों से मुख्यमंत्री का जोरदार अभिनंदन किया।
सभा को मंत्री भईयालाल राजवाड़़े, संसदीय सचिव एवं भरतपुर-सोनहत क्षेत्र की विधायक चंपादेवी पावले, कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, जिला पंचायत कोरिया के सदस्य देवेन्द्र तिवारी, पूर्व विधायक फूलचंद्र सिंह, नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर के पूर्व अध्यक्ष द्वय शैलेश शिवहरे एवं तीरथ गुप्ता सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
यह भी देखें : राजधानी के अनेक स्थलों का भ्रमण कर खुशनुमा यादों के साथ लौटें प्रतिनिधि…
Add Comment