संजय सोनी,रायपुर। डी.एड/बी.एड की अनिवार्य को खत्म करने की मांग को लेकर पंचायत शिक्षापंचायत शिक्षाकर्मी संवर्ग आश्रित अनुकम्पा संघ ने आज रायपुर के धरना स्थल पर दिया धरना। संघ के अध्यक्ष श्रीमती माधुरी मृगे का कहना है। की 1 अगस्त 2018 से शासन द्वारा आदेश दिया गया था। की पंचायत शिक्षाकर्मी में अनुकम्पा नियुक्ति के लिये डी.एड/बी.एड को अनिवार्य कर दिया गया था।
जिससे की परिवार के सदस्यों को अनुकम्पा नियुक्ति के लिये डी.एड/बी.एड की मांग की जा रही है। डी.एड/बी.एड नहीं होने के कारण परिवार के सदस्यों की नौकरी नहीं मिल रही है जिससे की उनके घर की आर्थिक स्थिति खरब होती जा रही है और उनके घर आर्थिक स्थिति यहाँ नहीं है की वे डी.एड/बी.एड कर सके। इस लिये आज हम इस धरना के माध्यम से शासन से मांग करते है की डी.एड/बी.एड को अनुकम्पा के लिये अनिवार्य को खत्म कर दिया जाये।
यह भी देखे – संजीवनी 108/102 महतारी एक्सप्रेस 4 कर्मचरियो की हालत नाजुक
Add Comment