रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजधानीवासियों को एक और बड़ी सौगात देते हुए सुभाष स्टेडियम का लोकार्पण आज शाम किया गया। शुक्रवार शाम आयोजित लोकार्पण समारोह के दौरान खिलाड़ी, जनप्रतिनिधिगण, समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा लोकार्पित इस सुभाष स्टेडियम में कई सुविधाएं यहां आने वाले लोगों को मिलेगी। करीब 14.42 करोड़ की लागत से निर्मित इस स्टेडियम में करीब 168 खिलाडिय़ों के ठहरने की उत्तम व्यवस्था की गई है। वहीं स्टेडियम में करीब 1500 दर्शकों की बैठक व्यवस्था है।
इसके साथ ही यहां 200 कार और 400 बाइक पार्किग की व्यवस्था की गई है। एक लाख वर्गफीट में बने इस सुभाष स्टेडियम में कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री के सामने खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि राजधानी के खिलाडिय़ों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जो आज खत्म हो गया है। अब इस स्टेडियम के लोकार्पण के बाद से यहां के खिलाडिय़ों को अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन के लिए एक और प्लेटफार्म मिल गया है।
यह भी देखें : छेडख़ानी की शिकायत अब सीधे राजभवन में कर सकती हैं बेटियां, जानिए किस राज्यपाल ने की ऐसी घोषणा…
Add Comment