कोच्चि। केरल के एक बिल्डर शरिया सिद्धांत पर अपार्टमेंट्स प्लान कर रहा है। स्वाभाविक रूप से इस अपार्टमेंट में वहीं मकान खरीदेगा, जो सरिया नियमों को मानेगा। हालांकि इसे एक व्यापारिक सोच के रूप में प्रचारित किया जा रहा है, लेकिन आरोप लगाने वाले इस सोच को अलगाववादी सोच कहते हैं और आरोप लगा रहे हैं कि केरल के उस गांव के तरह ही इस प्रकार के अपोर्टमेंट्स के हस्र होंगा, जो कम ही समय में बिखर गया। सरिया नियम और सिद्धांतों पर केरल में एक गांव का भी निर्माण किया गया था, जहां अरबी वहावी सोच को तरजीह दी जाती थी। कोच्चि के एक बिल्डर ने शरिया अपार्टमेंट बनाने का ऐलान किया है।
इसमें शरिया का पूरा ख्याल रखा जाएगा। पश्चिम कोच्चि में बनने जा रहे इस अपार्टमेंट में मक्का की तरफ फेस वाले फ्लैट बनेंगे। इसके अलावा वॉशरूम और प्रेयर रूम भी शरिया कानून के मुताबिक बनाए जाएंगे। इसके अलावा इन अपार्टमेंट्स का लेआउट भी ऐसा तैयार किया जाएगा, जिससे नजदीक की मस्जिद की अजान आसानी से सुनी जा सके। इसके अलावा नमाज से पहले नहाने-धोने के लिए अलग से स्पेस, टॉइलट और अन्य चीजों की व्यवस्था भी होगी। यह देश में अपनी तरह के पहले फ्लैट होंगे, जिनका इस्लामिक रीति-रिवाजों के अनुसार नक्शा तैयार किया जाएगा।
यहाँ भी देखे – मोबाइल से वीडियो बनाने के चक्कर में बह गए 8 लोग, जानें कहां हुआ ये दर्दनाक हादसा
Add Comment