Chandrayaan 3 Landing Wishes: अंतरिक्ष जगत में भारत ने इतिहास रच दिया है। 24 अगस्त 2023 की यह तारीख भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 सफल हो गया है। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग हो गई है। चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है।
भारत के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण भी है और एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी।मिशन चंद्रयान- 3 कामयाबी की ओर भारत के एक और कदम के बाद हर ओर खुशियां हैं। हिंदुस्तान के गौरवशाली और स्वर्णिम उपलब्धि के लिए आप देशवासियों को बधाई दे सकते हैं और इसरो की सफलता पर इस मिशन में शामिल हर किसी को शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां चंद्रयान 3 मिशन की कामयाबी से जुड़े आकर्षक शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं
यहां चंद्रयान 3 मिशन की कामयाबी से जुड़े आकर्षक शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे हर किसी को भेजकर भारत व इसरो के गौरवपूर्ण क्षण को साझा किया जा सकता है और खुशियां बांटी जा सकती हैं।
Add Comment