रायपुर। राज्य सरकार ने 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेश में अमृत खलको सचिव समाज कल्याण विभाग, राजभवन का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। वहीं अलरमेरमंगई डी. को सचिव श्रम विभाग बनाया गया। अंकित आनंद सचिव सीएम भूपेश बघेल सहित वित्त बनाए गए। यशवंत कुमार को एमडी, राज्य मंडी बोर्ड की जिम्मेदारी मिली है। जनक पाठक, आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश बनाए गए हैं। भीम सिंह को श्रमायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। केडी कुंजाम को बिलासपुर संभाग आयुक्त बनाया गया है। सौरभ कुमार कोरबा के कलेक्टर बनाए गए है,संजीव झा बिलासपुर कलेक्टर नियुक्त किया गया है। जितेंद्र शुक्ला को एमडी पर्यटन मंडल और संचालक नान बनाया गया है।
देखें आदेश…
Add Comment