नगर निगम बीरगांव के चुनाव परिणाम आ गए है। किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। 40 वार्डों के इस चुनाव में कांग्रेस 19, भाजपा 10, निर्दलीय 6 और जनता कांग्रेस 5 वार्डों पर जीत हासिल की है।
इस स्थिति में निर्दलीय पार्षदों पर निगाहें टिकी हुई है। परिणाम के बाद कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने इसे जनता की जीत कहा है। वहीँ भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा की वे जनादेश का सम्मान करते हैं।
Add Comment