रविवार की रात हुए सड़क हादसे में मगरलोड जनपद अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर के बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी की रफ्तार बहुत तेज थी। मोड़ के दौरान वह नियंत्रण खो बैठा।
एएसआई दक्ष कुमार साहू ने बताया ग्राम रांकाडीह निवासी दिवाकर ठाकुर एवं जनपद अध्यक्ष ज्योति ठाकुर के सुपुत्र सौरभ ठाकुर 22 वर्ष रविवार को आर्टिका कार से निजी काम से मगरलोड आया था। काम होने के बाद अपने घर रांकाडीह के लिए निकला। रात्रि लगभग 9.30 बजे भरदा से तीन सौ मीटर दूर परसवानी मार्ग में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दो कौहा पेड़ में टकरा गई जिससे कार बुरी क्षतिग्रस्त हो गयी।
कार के अंदर सौरभ ठाकुर घायल अवस्था में फंसा रहा। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस घायल सौरभ ठाकुर को ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल ले गई। जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सौरभ ठाकुर के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
Add Comment