राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत विगत दो दिनों में 1 लाख 10 हजार किसानों के खाते में 72 करोड़ 69 लाख रूपए की राशि अंतरित की गई है। जिले के किसानों में दीपावली के समय यह राशि मिलने से हर्ष व्याप्त है।
इस दीपावली पर मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के किसानों को तीसरी किश्त की राशि देकर उन्हें उपहार दिया है। जिले में शासन की राजीव गांधी किसान न्याय योजना के परिणाम प्रभावी रहे हैं तथा उनके जीवन में समृद्धि और खुशहाली आई है।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने बैंक के अधिकारियों एवं एसडीएम से कहा है कि किसानों को राशि के आहरण में दिक्कत नहीं होना चाहिए। इसके लिए व्यवस्था बनाने के लिए निर्देशित किया है।
कलेक्टर लगातार दौरा कर व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने 1 नवंबर को राशि अंतरण के बाद काफी बड़ी संख्या में किसानों को राशि मिली है। देर रात तक इसके लिए कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत तीसरी किश्त की राशि जिले के 1 लाख 86 हजार 475 किसानों के खाते में 123 करोड़ 90 लाख रूपए की राशि अंतरित की है।
उल्लेखनीय है कि अब तक राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत कुल 371 करोड़ 70 लाख रूपए की राशि किसानों को दी गई है। किसानों की यह दीवाली खास रहेगी। शासन की योजना के अंतर्गत पहले दो किश्त की राशि से किसानों को बहुत फायदा हुआ था। जिससे उन्होंने खेती-किसानी के उपकरण एवं सामग्री तथा घर के लिए आवश्यक सामान खरीदा था और इससे उनके जीवन में खुशहाली आई है।
Add Comment