देश -विदेशस्लाइडर

12 लाख दियों से जगमग हुई रामलला की नगरी आयोध्या… आयोजन देखने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की एक टीम पहुंची अयोध्या…

अयोध्या में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा। इस दौरान आज रामपैड़ी के 32 घाटों पर 9 लाख और अयोध्या के बाकी हिस्सों में 3 लाख दीये जलाए गए। इस आयोजन को देखने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की एक टीम भी अयोध्या पहुंच गई है। विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए मिट्टी के एक दीए को कम से कम पांच मिनट तक जलाना होगा। भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच चुके हैं। दीपोत्सव के मुख्य अतिथि केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी हैं।

2 लाख दीयों से जगमग हुई राम की नगरी। राम की पैड़ी में 9 लाख, राम मंदिर में 51 हजार और बाकी हिस्सों में 2.5 लाख दीये जलाए गए।

अयोध्या में दीपोत्सव समारोह के कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी ने कहा, पहले प्रदेश सरकार ‘कब्रिस्तान’ की सीमाओं पर पैसा खर्च करती थी, लेकिन अब मंदिरों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण पर पैसा खर्च किया जाता है… राम मंदिर निर्माण 2023 तक पूरा हो जाएगा। दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या की तैयारियों को देखकर सीएम योगी ने कहा, अगले कारसेवकों पर भगवान राम और भगवान कृष्ण के भक्तों पर गोलियों की नहीं बल्कि फूलों की वर्षा की जाएगी।

Back to top button