रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ राज्य निगम मंडल कर्मचारी संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष अनिल शर्मा (60) का कल रात ह्रदयघात से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर तेलीबांधा श्मशान गृह में किया गया। वे आरडीए के लेखा शाखा में कार्यरत थे।
शर्मा कई सालों से लगातार कर्मचारी संघों के संरक्षक रहे। रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ ने आरडीए परिवार की ओर से शर्मा को विनम्र श्रध्दांजलि दी है।
Add Comment